ग्राम बेरा, पोस्ट पतराही जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) - 285124
8010462946

विस्तृत जीवन परिचय

Ajit Singh

प्रारंभिक जीवन
श्री अजीत सिंह का जन्म 10 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन के ग्राम बेरा, पोस्ट पतराही में हुआ। प्रारंभ से ही आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रवादी विचारधारा एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

छात्र जीवन एवं राजनीति
वर्ष 1994 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र राजनीति में प्रवेश किया तथा छात्र जीवन से ही समाज सेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। एम.एससी. (जीव विज्ञान) की शिक्षा प्राप्त करने के दौरान छात्रसंघ चुनाव में महासचिव पद पर विजय प्राप्त की।

भारतीय जनता पार्टी से जुड़ाव
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़कर संगठन द्वारा दिए गए विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

कोविड काल में सेवा
कोविड काल में जनपद जालौन में रहकर जनता की सेवा, सहयोग एवं सहायता का कार्य किया तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाई।

ब्लॉक प्रमुख रामपुरा (2021)
वर्ष 2021 में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामपुरा निर्वाचित हुए और जनता का विश्वास प्राप्त किया।

सामाजिक योगदान एवं उद्देश्य
कृषि एवं डेयरी क्षेत्र में आधुनिक फार्म स्थापित किए तथा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य एवं शिक्षा कार्यक्रम, वस्त्र वितरण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे अनेक सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया। आपका उद्देश्य समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर कार्य करते रहना है।